रांची। रांची के अनगड़ा में माइनिंग लीज लेने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत निर्वाचन आयोग को जवाब भेज दिया है। शुक्रवार को उनका जवाब भारत निर्वाचन आयोग को मिल जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम सीएम हेमंत सोरेन ने अपना जवाब दिल्ली भेजा है। सारी प्रक्रिया पूरी कर इसे शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को भेज दिया जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में क्या लिखा है, इसका सही जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।
रांची के अनगड़ा में पत्थर लीज मामले में मुख्यमंत्री को 20 मई तक माइनिंग लीज लेने के मामले में निर्वाचन आयोग को जवाब भेजने का निर्देश है।
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग द्वारा भेजे गये नोटिस पर अपना पक्ष पेश करने के लिए कुछ अतिरिक्त समय मांगा था। जिस पर आयोग ने उन्हें 10 दिन यानी 20 मई तक का अतिरिक्त समय दिया था। इससे पहले उन्हें 10 मई तक जवाब देना था। मुख्यमंत्री ने 5 अप्रैल को ही आयोग को भेजे गये आवेदन में समय बढ़ाने का आग्रह किया था। सीएम ने अपना आवेदन चुनाव आयोग को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा था।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका