रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ0 रवि रंजन ने नवनियुक्त अपर न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को मंगलवार को शपथ दिलायी।
हाईकोर्ट के व्हाइट हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश , वरीय अधिवक्ता, रांची के उपायुक्त छवि रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति के रूप में शपथ लेने वाले प्रदीप कुमार श्रीवास्तव इससे पहले बोकारो के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे। उनके शपथ लेने बाद झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है, जबकि हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 25 पद स्वीकृत है, इसलिए उच्च न्यायालय में अब भी जजों के चार पद रिक्त है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका