April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

रात के अंधेरे में कुएं में गिरा हाथी , रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम ने निकाला बाहर

Spread the love


रामगढ़/रांची। झारखंड में रामगढ़ जिले के गोला के हुल्लू गांव में शनिवार की देर रात एक जंगली हाथी अपने झुंड से बिछड़ कर कुएं में जा गिरा। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की।

वन विभाग की टीम जंगली हाथियों को गांव से बाहर निकालने के लिए थी प्रयासरत

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 से 12 हाथियों का झुंड शनिवार की रात तांडील बीसा गांव की ओर से हुल्लू गांव की जा रहा था। पीछे-पीछे वन विभाग की टीम भी चल रही थी। इसी दौरान गांव के मकई और भिंडी खेत के बीच बने कुएं में अचानक एक हाथी गिर गया। वन कर्मियों ने हाथियों के झुंड से एक हाथी को गायब पाया। वन कर्मी इसकी खोजबीन में लग गए। कुछ ही देर में कुएं में हाथी के गिरे होने की जानकारी मिली। रात करीब 2.30 बजे हाथी के कुएं में गिरने की सूचना की पुष्टि हुई। इसके बाद वन विभाग के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। हाथी को कुएं से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ हुआ।

जेसीबी मशीन की सहायता से बाहर निकलने का रास्ता बनवाया गया
वन कर्मियों ने आज सुबह करीब छह बजे जेसीबी मशीन मंगवाया। इसके बाद हाथी को निकालने का रास्ता बनाया गया। इसकी मदद से हाथी गड्ढे से बाहर आ गया। गड्ढे से बाहर निकलने के बाद हाथी सैकड़ों की संख्या में वहां मौजूद स्थानीय लोगों को देखते हुए जंगल की ओर चला गया। हाथी ने किसी को न तो दौड़ाया और न ही परेशान करने की कोशिश किया। ऐसा लगा मानो हाथी लोगों का आभार करते हुए आगे बढ़ रहा था कि – आमलोगों ने ही मेरी जान बचायी है।

About Post Author