September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

लोकतंत्र की बेहतरीन तस्वीर, गंगोत्री ने शिल्पी को दी शुभकामनाएं

Spread the love


रांची। देश के लोकतंत्र की एक खूबसूरत तस्वीर रविवार को मांडर विधानसभा उपचुनाव परिणाम के बाद देखने को मिला। चुनाव प्रचार के दौरान तमाम कटूता को भूल कर मतगणना में निर्णायक बढ़त हासिल कर लेने पर कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर का पैर छू कर आशीर्वाद लिया। वहीं गंगोत्री कुजूर ने भी उन्हें गला लगा कर उन्हें भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पूर्व मंत्री और शिल्पी के पिता बंधु तिर्की समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे।

About Post Author