रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू या विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने के मसले पर अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। लेकिन जेएमएम के कई आदिवासी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता एक-एक कर खुलकर द्रौपदी मुर्मू के समर्थन आ रहे है। इसी क्रम में जेएमएम विधायक सीता सोरेन की बेटी और दुर्गा सोरेन सेना की अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की वकालत की है।
पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की बड़ी पुत्री और सामाजिक कार्यकर्त्ता जयश्री सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति राष्ट्रपति पद के लिए पहली महिला आदिवासी प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की महिला प्रत्याशी देश की प्रथम नागरिक बने, इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायकों और सांसदों को उनको वोट करना चाहिए।
इधर, दुर्गा सोरेन सेना की ओर से भी यह अपील की गयी है कि राष्ट्रपति पद की पहली आदिवासी महिला प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को दलगत भावना से ऊपर उठकर समर्थन करें। जनजातीय समाज की महिला प्रत्याशी देश की प्रथम नागरिक बनें, यह मातृ शक्ति का सम्मान होगा।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका