रांची। झारखंड की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की रविवार से शुरू हुए फेमिना मिस इंडिया में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह गौरवशाली क्षण है। रिया तिर्की को झारखंड की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
आदिवासी समुदाय से आने वाली रिया तिर्की पहली महिला है, जो फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में यह मुकाम हासिल किया है। रिया तिर्की रांची स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पीबी सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस की पढ़ाई की है और एक मॉडल एवं अभिनेत्री भी है। वह बैडमिंटन, बैंकिंग और एथोलॉजी में काफी रूचि रखती है। आदिवासी समुदाय से आने वाली रिया पहली महिला है, जिन्होंने फेमिना मिंस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में यह मुकाम हासिल किया है।
24वर्षीय रिया ने वर्ष 2015 में इस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू की थी और करीब 8 वर्षाें तक लगातार कड़ी मेहनत करने के बाद वह इस मुकाम तक पहुंची है। रिया तिर्की एक उद्यमी बनने और आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की इच्छा रखती है। साथ ही एक दीर्घकालिक, र्प्यावरण के अनुकूल जीवन जीने के तरीके को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कार्याें में लुप्तप्राय हो रहे जानवरों को बचाने को लेकर संकल्पित है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका