रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का बचाव करते हुए ईडी से मांग की है कि छापेमारी के दौरान पंकज मिश्रा के घर और उनके बैंक खाते से कितनी राशि मिली है, इसका खुलासा ईडी को करना चाहिए।
जेएमएम के सांसद विजय हांसदा और केंद्रीय समिति के सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को रांची में ईडी की ओर से शुक्रवार को पहली बार आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी गयी कि पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियांे के बैंक खातों से 11 करोड़ से अधिक की राशि बरामद की गयी, तो उन्हें ईडी को यह भी साफ करना चाहिए कि पंकज मिश्रा के ठिकाने से कितनी राशि की बरामद की गयी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ईडी की ओर से सिर्फ एक ही नाम पंकज मिश्रा का जिक्र किया गया है, उससे साफ होता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
सांसद विजय हांसदा ने बताया कि वर्ष 2015-19 में बीजेपी सरकार में साहिबगंज जिले में सात से आठ लोगों को खनन लीज दिया गया, उसमें बीजेपी के एक जिला अध्यक्ष, विधायक के पुत्र और एक विधायक की पत्नी , पाकुड़ के बीजेपी प्रत्याशी और अन्य लोगों को दिया गया। बीजेपी सरकार में इतनी अधिक संख्या में लीज देने के बावजूद अधिकतम राजस्व संग्रहण करीब 80 करोड़ रुपये का हुआ, जबकि हेमंत सोरेन सरकार में वर्ष 2020-21 में 108 करोड़ और वर्ष 2021-22 में 110 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका