April 1, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

30-31अक्टूबर को छात्र संसद, तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालयों के साथ बैठक

Spread the love


रांची। झारखंड विधानसभा के विधायी शोध संदर्भ एवं प्रशिक्षण संस्थान कोषांग द्वारा झारखंड छात्र संसद 30 से 31 अक्टूबर को आयोजित होगी। 21 अक्टूबर तक विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से पांच विषयों- जलवायु परिवर्त्तन के प्रभाव और निदान के उपाय, 2.राज्य की खनिज संपदा का उत्खनन एवं पर्यावरण संबंधी चुनौतियां 3. 75वर्षों के आईने में भारतीय लोकतंत्र, 4. झारखंड राज्य की वन संपदा एवं संरक्षण के उपाय और 5. पर्यावरण संरक्षण की वर्त्तमान कानून व्यवस्था एवं इसका संवर्धन विषयों पर आलेख की प्राप्ति सुनिश्चित किया जाना है।
इसके लिए आज विभिनन विश्वविद्यालयों के नोडल पदाधिकारियों के साथ झारखंड विधानसभा में ऑनलाइन बैठक हुई। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्राप्त आलेख के चयन प्रक्रिया एवं अन्य विषयों पर नोडल पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल 12 नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद एवं संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार मिश्र द्वारा झारखंड छात्र संसद से संबंधित नोडल पदाधिकारियों को विभिन्न पृच्छाओं के उत्तर दिये गये। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्य पदाधिकारी अतुल कुमार भी उपस्थित रहे।

About Post Author