रांची। तेलंगाना में आये चक्रवात का असर झारखंड पर भी दिख रहा है। रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार से शुरू हुई बारिश (raining)सोमवार को भी जारी है।
राजधानी रांची (ranchi) में भी सोमवार सुबह से ही विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। पिछले 36घंटों के दौरान रांची में 30 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है।
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तेलंगाना में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी-पूर्वी हवा मजबूत होकर झारखंड आ रही है, इस कारण अगले 20 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। जबकि आज उत्तरी तथा मध्य इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 19 अक्टूबर को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी और 21 अक्टूबर से मौसम शुष्क हो सकता है।
बारिश के कारण तीन -चार दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द