मेदिनीनगर। झारखंड (Jharkhand)में पलामू(Palamu)जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर थाना क्षेत्र के हरतुआ पंचायत में मंगलवार की शाम वज्रपात (lightning)की घटना में दादा-पोते समेत दो महिला मजदूरों की मौत हो गयी।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मॉनसून की वापसी के बावजूद चक्रवाती तूफान के मद्देनजर राज्य के कई हिस्सों में आज तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात की घटना में पलामू जिले में चार लोगों की मौत हो गयी।
बताया गया है कि हरतुआ पंचायत में कर्मदेव मांझी अपने पोते राज कुमार के साथ किराना दुकान से आलू खरीद कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों आकाशीय बिजली गिरने के कारण गंभीर रूप से झुलस गये और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
दूसरी घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र की में हुई, जहां वज्रपात में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। इस संबंध में बताया गया है कि 3 महिला मजदूर गांव में अर्जुन मेहता नाम के व्यक्ति के घर मजदूरी कर वापस घर लौट रही थी। घर लौटने के क्रम में तीनों नदी पार कर रही थी इसी क्रम में वज्रपात हो गई। वज्रपात की चपेट में आने से कुंती देवी और राधा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मालती देवी नाम की महिला को गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका