सिमडेगा को 100 करोड़ की योजनाओं का देंगे सौगात
रांची। हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में 11 वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन 20 अक्टूबर को होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उद्घाटन करेंगे। वे सिमडेगा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लगभग 100 करोड़ रुपये की योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इधर उपायुक्त सुशांत गौरव ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया। बताया गया कि आयोजन को लेकर 15 दलीय समिति का गठन किया गया है। देश के 27 राज्यों की टीम चैम्पियनशिप में भाग लेंगी। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर वैक्सीन के दोनों डोज लेनेवालों को ही स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति होगी। बताया गया कि चैम्पियनशिप के दौरान सभी मैच का प्रसारण 192 देशों में किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

More Stories
BCCI Naman Awards 2026: बिन्नी, द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
झारखंड खेलों का प्रदेश, छोटे-छोटे गांव से निकल खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर छाप छोड़ी-रबींन्द्रनाथ
खेल मंत्री ने 12वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का रांची में विधिवत किया उद्घाटन