मुख्यमंत्री और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुख्य रूप से रहेंगे उपस्थित
रांची। 11 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता (11th Hockey India National Junior Women’s Hockey Competition) का 20 अक्टूबर को आगाज होगा । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और हॉकी इंडिया ( Hockey India )के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जबकि मोहम्मद रिजवान खान होंगे टूर्नामेंट डायरेकर सह टेक्निकल डेलीगेट्स तथा मिस्टर विजय किशोर एंपायर मैनेजर होगा ।
इस प्रतियोगिता से जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का बी होगा चयन और हॉकी इंडिया की ओर से चयनकर्ता के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा उपस्थित रहेंगी ।
हॉकी इंडिया से कुल 21 टेक्निकल की टीम लेगी भाग जिसमें हमारे झारखंड के 5 सदस्य भी होंगे आश्रिता लकडा सिमडेगा ,दशरथ महतो खूंटी, ललित पन्ना रांची , नोमीता खलखो तथा दिव्या डुंगडुंग सिमडेगा शामिल है।
प्रतियोगिता में कुल 41 मैच खेले जाएंगे और पहला मैच 20 अक्टूबर को प्रातः 7ः00 बजे हॉकी कर्नाटक और बंगाल के साथ होगा। मेजबान झारखंड का मैच 20 अक्टूबर को 3ः30 बजे हॉकी यूनिट ऑफ़ तमिलनाडु तथा 24 अक्टूबर को सुबह 7ः00 बजे हॉकी केरल के साथ होगा।
इधर, हॉकी असम की टीम कल लेट नाइट पहुंच चुकी है वही आज कुल 04टीम, 19 अक्टूबर को 16 टीमें 20 एवम 21अक्टूबर को दो दो टीमें आएंगी।

More Stories
BCCI Naman Awards 2026: बिन्नी, द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
झारखंड खेलों का प्रदेश, छोटे-छोटे गांव से निकल खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर छाप छोड़ी-रबींन्द्रनाथ
खेल मंत्री ने 12वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का रांची में विधिवत किया उद्घाटन