प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेकर चैंपियनशिप की सफलता का किए कामना
सिमडेगा। सिमडेगा (Simdega) में आयोजित 11 वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का शानदार आगाज के बाद गुरूवार को हॉकी चैंपियनशिप की सफलता की कामना लेकर हॉकी संघ के लोग आज प्रभू श्रीराम के दरबार रामरेखा धाम पंहुचे। चैंपियनशिप के दुसरे दिन चैंपियनशिप की सफलता की कामना लेकर हॉकी इंडिया (Hockey India) के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निगोवान, झारखण्ड हॉकी के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, , उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हॉकी झारखंड के एशोशियट उपाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह,रंजीत कुमार गुरूवार के भगवान राम के पवित्र धाम रामरेखा पंहुचे। वहां सभी ने भगवान के दरबार में शिश्न झुका कर चैंपियनशिप के सफलता की प्रार्थना की। इसके बाद सभी ने धाम के महंत उमाकांत जी महाराज से आशीर्वाद लिए। महंत उमाकांत जी महाराज ने सभी को प्रसाद देकर तथा प्रभु श्रीराम में पूजन किया हुआ तौलिया देकर प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामना दी। अध्यक्ष ने कहा की सिमडेगा हॉकी की नर्सरी के साथ बहुत बड़ा पर्यटन केंद्र तथा आध्यात्मिक जगह है,मैं पिछली बार भी आया था ,मुझे सिमडेगा प्राकृतिक रूप से बहुत ही दर्शनीय है।
सभी अतिथियों को सिमडेगा पुलिस की टीम स्कॉट करते हुए रामरेखा धाम लेकर गई थी।

More Stories
BCCI Naman Awards 2026: बिन्नी, द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
झारखंड खेलों का प्रदेश, छोटे-छोटे गांव से निकल खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर छाप छोड़ी-रबींन्द्रनाथ
खेल मंत्री ने 12वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का रांची में विधिवत किया उद्घाटन