’फाईनल में हरियाणा की टीम से कल होगा झारखंड का मुकाबला’
सिमडेगा । 11 वें जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता (11th Junior National Women’s Hockey Competition) के सेमीफाईनल मुकाबले में झारखंड (Jharkhand)की टीम ने महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। झारखंड की टीम ने 3-1 गोल दागकर फाईनल में जगह बनाई। वहीं गुरुवार की सुबह नौ बजे से खेले गए पहले सेमीफाईनल में हरियाणा बनाम चंडीगढ़ के बीच मैच हुआ था। जिसमें हरियाणा की टीम 3-2 से जीत हासिल की थी। प्रतियोगिता का फाईनल मैच शुक्रवार की दोपहर 3 बजे से झारखंड बनाम हरियाणा के बीच खेला जाएगा।
सिमडेगा में हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मैच मेजबान झारखंड टीम और हरियाणा टीम के बीच होगा। आज हुए सेमीफाइनल मैच में जहां हरियाणा की टीम ने चंडीगढ़ को 3-2 से पराजित किया। वहीं झारखंड की टीम ने महाराष्ट्र को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-1 से हराया। इधर झारखंड टीम के फाइनल राउंड में पहुंचने पर उत्साह का माहौल बना हुआ है। कल होने वाले फाइनल मैच और चैंपियनशिप के समापन समारोह में राज्य के खेल मंत्री हाफिजुर रहमान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
झारखंड टीम के फाइनल राउंड में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह और हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खुशी जताते हुए उम्मीद जाहिर की कि झारखंड की टीम फाइनल मैच में भी शानदार प्रदर्शन करेगी।

More Stories
BCCI Naman Awards 2026: बिन्नी, द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
झारखंड खेलों का प्रदेश, छोटे-छोटे गांव से निकल खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर छाप छोड़ी-रबींन्द्रनाथ
खेल मंत्री ने 12वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का रांची में विधिवत किया उद्घाटन