रांची। राज्यपाल (governor)-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस से आज डॉ चंद्रानी सरकार के नेतृत्व में अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ का एक शिष्टमंडल राज भवन में मिलकर उन्हें अनुबंध सहायक प्राध्यापकों (contractual assistant professors)को घंटी आधारित की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। माननीय राज्यपाल महोदय से शिष्टमंडल द्वारा अनुबंध सहायक प्राध्यापकों को घंटी आधारित प्रति कक्षा के स्थान पर एक निश्चित मासिक मानदेय प्रदान कराने तथा 65 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा सुलभ कराने हेतु पहल करने का आग्रह किया गया। साथ ही शिष्टमंडल द्वारा झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति प्रक्रिया में अनुबंध पर कार्यरत सहायक प्राध्यापकों को अतिभार देने की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द