April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

सीता सोरेन के ट्वीट से जेएमएम में मचा हड़कंप

Spread the love

कहा-बेईमानों-दलालों के हाथों में चला गया JMM
रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की भाभी और जामा की JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) विधायक सीता सोरेन (Sita Soren’s) ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी तेवर दिखाये हैं। सीता सोरेन के ट्वीट से पूरे पार्टी में हड़कंप मच गया है। सीमा सोरेन ने जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन और ससुर शिबू सोरेन का जिक्र करते हुए उनके तथा उनके पति दिवंगत दुर्गा सोरेन के खून-पीसने से खड़ी की गयी पार्टी वर्तमान में दलालों और बेईमानों के हाथों में चली गयी है,ऐसा प्रतीत हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति अगर यही रही, तो पार्टी कई गुटों बंटती नजर आएगी।
सीता सोरेन ने शिबू सोरेन से कहा कि दलालों और बेईमानों से पार्टी को बचाना अब सिर्फ उनके ही हाथों में हैं। जिस उम्मीद और आशा के साथ पार्टी की नींव रखी गयी थी, उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सिर्फ उनके हाथों में है और किसी में नहीं। कुछ लोगों को पार्टी से निष्कासित करने के निर्णय के संबंध में जारी आदेश की ओर इशारा करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि पार्टी तोड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई आप करें, न कि कोई और।
सीता सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड की धरती चीख कर यह कह रही है कि दलालों और बेईमानों के चंगुल से उन्हें बचाया जाए। झारखंड की इसी चीख और पुकार को सुनकर शायद दुर्गा सेना का गठन किया गया हैं। गौरतलब है कि उनकी दोनों बेटियों ने ही दुर्गा सेना का गठन कर सार्वजनिक जीवन में आने का निर्णय लिया हैं।
बताया गया है कि जेएमएम के महासचिव विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से कल मंत्री हफीजुल हसन के कार्यक्रम में हंगामा करने वाले 0 नेताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाल दिया गया है, जिससे वह नाराज है और उसी पत्र को लेकर सीता सोरेन ने यह ट्वीट किया हैं।

About Post Author