रीजनल कमेटी सदस्य आक्रमण दस्ते का दो कुरियर सह नक्सली समर्थक गिरफ्तार
चतरा। चतरा (Chatra) पुलिस (police) ने आज टीएसपीसी नक्सलियों (Naxali)के विरुद्ध बड़ी कामयाबी हासिल की। दरअसल पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर संगठन के सेकेंड सुप्रीमों रिजनल कमेटी सदस्य आक्रमण दस्ते का दो कुरियर सह नक्सली समर्थक विशुन गंझू और पिंटू गंझू को गिरफ्तार किया गया है। सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित लावालौंग थाना पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के जोजवारी गांव के समीप से दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों का 13 वॉकी-टॉकी सेट, दो मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
एसपी राकेश रंजन ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि टीएसपीसी संगठन के दो कुरियर सह नक्सली समर्थक दस्ते को सामान की आपूर्ति करने जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। अभियान के दौरान दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस को और भी सफलता मिलने की उम्मीद है।

More Stories
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
ट्रक से 23 बोरा में लोड 700 किग्रा गांजा के साथ दो गिरफ्तार
प्रेम-प्रसंग में डबल मर्डर, हथौड़े-चाकू से वार कर भाई-बहन की हत्या, मां की स्थिति गंभीरआरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार