गढ़वा । झारखंड गढ़वा जिला अंतर्गत गढ़वा- अंबिकापुर एनएच 343 पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गयी। इसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी , जबकि दो अन्य लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई। एक अन्य घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। (5 killed in direct collision between two bikes)
गढ़वा के सिविल सर्जन कमलेश कुमार ने बताया कि मृतकों में पंचायत सचिव विजय प्रताप मेहता और 50 वर्षीय सुरेश प्रसाद मेहता भी शामिल है जबकि तीन अन्य मृतकों के पहचान के बारे में पुलिस आवश्यक जानकारी हासिल करने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 लोग जा रहे थे इसी दौरान आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ।

More Stories
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
ट्रक से 23 बोरा में लोड 700 किग्रा गांजा के साथ दो गिरफ्तार
प्रेम-प्रसंग में डबल मर्डर, हथौड़े-चाकू से वार कर भाई-बहन की हत्या, मां की स्थिति गंभीरआरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार