April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love


रांची। झारखंड (Jharkhand) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू चुटिया स्थित इंदिरा गांधी (Indira Gandhi’s)चौंक पहुंचकर पूर्वाहन 10.15 बजे पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।सर्वप्रथम इंदिरा गांधी की प्रतिमा को पानी से धोकर साफ किया एवं दीप प्रज्वलित किया व पुष्प समर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट आलोक कुमार दूबे ने कहा 1984 में आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या कर दी गई थी जो देश के इतिहास में काला अध्याय था। इंदिरा गांधी निडरता एवं सेवा भावना से देश की सेवा में लगी रही, नारी सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण इंदिरा गांधी रही जिन्होंने देश की महिलाओं को संघर्ष करने की प्रेरणा दी। भारत की आयरन लेडी के नाम से मशहूर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता, पक्का इरादा,दृढ़ निश्चय और साहसिक फैसले ने उन्हें दुनिया में एक अलग पहचान दी और भारत को मजबूत किया। इंदिरा गांधी जी के देश को विकास के रास्ते पर ले जाने की मुहिम ने हर क्षेत्र में भारत को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाया,उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए हुए रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पाकिस्तान का विभाजन, ऑपरेशन मेघदूत से सियाचिन पर भारत का कब्जा, परमाणु परीक्षण करके भारत ने दुनिया को हैरत में डाल दिया, इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में हर फैसला देश को तरक्की के रास्ते पर ले गया,उन्हें शत शत नमन है।
प्रदेश कांग्रेस नेता डा राजेश गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा अपनी रियासतों का विलय करने वाले राजपरिवारों को एक निश्चित रकम की शुरुआत की गई थी जिसे इंदिरा गांधी ने संविधान में संशोधन करके राजभत्ते की प्रथा को खत्म किया क्योंकि इससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही थी,और उस राशि से देश की तरक्की में लगाने का काम किया। कांग्रेस नेता आलोक दूबे,किशोर शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता ने भारत के पहले प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विनय कुमार सिंह,बबलू बर्मा, राजेश बर्मा,अजीत सिंह, कुमार बंटी,पवन कुमार,शंकर प्रजापति सोनू मिश्रा उपस्थित थे।

About Post Author