April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

सभी छठ घाटों पर वैक्सीनेशन कैम्प

Spread the love

10 और 11 नवम्बर को लगाया जाएगा विशेष वैक्सीनेशन कैम्प
रांची। रांची (Ranchi) जिला के विभिन्न छठ घाटों में कोविड-19 (covid-19) टीकाकरण की व्यवस्था होगी, रांची वासी इन छठ घाटों पर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। उपायुक्त छवि रंजन के निदेशानुसार रांची जिला के सभी छठ घाटों पर विशेष कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प (Vaccination Camp)लगाया जाएगा।
10 और 11 नवंबर को विशेष कैम्प
छठ घाटों पर दिनांक 10 नवम्बर और 11 नवम्बर 2021 को जिला प्रशासन रांची द्वारा कोरोना का टीका लगाने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। 10 नवंबर 2021 को घाटों पर दोपहर से जबकि 11 नवंबर 2021 को सुबह से वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन की टीम मौजूद रहेगी।
लाना होगा आधार कार्ड
छठ घाटों पर विशेष टीकाकरण कैम्प में लोग केवल अपना आधार कार्ड लाकर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। इन विशेष वैक्सीनेशन कैम्पों में ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी। सभी लोगों का आधार कार्ड के आधार पर ही कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा।

About Post Author