September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की खिलाड़ी चयनित

Spread the love


संगीता कुमारी को जन्म दिन पर मिला बड़ा तोहफा
रांची। आगामी 27 दिसंबर से बेंगलुरु में आयोजित भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए वर्षों बाद एक साथ झारखंड के पांच पांच महिला हाकी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। झारखंड के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। कैंप 27 दिसंबर से लेकर 28 जनवरी तक आयोजित है।
पूरे भारतवर्ष से इस कैंप के लिए 60 खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं जिनमें झारखंड की 05 खिलाड़ी ओलंपियन निक्की प्रधान, जूनियर इंडिया टीम से खेल रही संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य रही गोलकीपर अल्फा केरकेट्टा और पहली बार किसी कैंप के लिए आमंत्रित की गई रांची की रीमा बाखला शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर बेंगलूर में होगा। 12 जनवरी को इनका एक ट्रायल लिया जाएगा, उसमें से जो बेस्ट 33 खिलाड़ी होंगे उन्हें सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में रखा जाएगा।
झारखंड के पांच पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन एक साथ होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि एक दशक से भी अधिक वर्षो बाद सीनियर भारतीय महिला टीम में झारखंड के पांच पांच खिलाड़ी का चयन होना बड़ी उपलब्धि है।
निक्की प्रधान खूंटी जिले की रहनी वाली है, जबकि संगीता कुमारी,सुषमा कुमारी और अल्फा केरकेट्टा सिमडेगा जिला के बासेंन पंचायत की तथा रीमा बाखला रांची जिला की हुलहुंडू की है।

About Post Author