रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज खरसावां के वीर शहीद केरसे मुंडा चौक में शहीद स्मृति चिह्न और शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थित शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर खरसावां गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां शहीद स्थल को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी पहल शुरू हो गई है। इसे विकसित करने में 16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हजारों की संख्या में यहां लोग श्रद्धांजलि देने आते हैं, इसलिए आज का दिन गौरव के साथ ही दुख का दिन भी है। आदिवासी समुदाय हमेशा से संघर्षरत रहा है, संघर्ष ही आदिवासियों की पहचान है, पूरे कोल्हान से यहां लोग आते हैं.इसलिए शहीद स्थल का पर्यटन स्थल के रूप में विकास करने का सरकार ने निर्णय लिया है, इसके लिए 16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें मल्टीपर्पस हॉल के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
खरसावां गोलीकांड के शहीदों को सीएम हेमंत सोरेन के अलावा आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी, विधायक दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, दीपक बिरूवा, निरल पूर्ति सहित कई ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने वैष्णो देवी मंदिर घटना पर दुःख व्यक्त किया
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की खबर सुनकर मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका