रांची। रांची विश्वविद्यालय की छात्रा और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक फलक फातिका को समाज में उत्कृष्ट कार्य कार्य करने तथा युवाओं को प्रेरणा देने के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रांची लौटने पर आज वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
फलक फातिमा ने समाज मे कई उत्कृष्ट कार्य किये जिसमे वृक्षारोपण , रक्तदान, स्वच्छता अभियान , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवम सशक्तिकरण आदि कार्य किये । कोविड के दौरान मास्क, सेनिटाइजर, दवाइयां एवं ऑक्सीजन सिलिंडर की भी सेवा दी गयी। फलक के द्वारा लोकडौन में जरूरतमन्दों को भोजन वितरण करने में सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य भी किया गया एवं गरीब बच्चो को निःशुल्क घर घर जा कर के पढ़ाने का कार्य भी किया था। जिसके लिए उनके कार्यों की प्रशंसा कहानी यूनिसेफ में भी पब्लिश हुई थी।तथा देश के प्रधानमंत्री के द्वारा उनके कार्यो को सराहा गया था।
इसके अलावा विश्वविद्यालय स्तर पर भी 2 बार राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में वर्ष 2020 एवम 2021 में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार मिला था।फलक फातिमा को अन्य कई पुरस्कार यूनिसेफ एवं विश्वविद्यालय की ओर से मिल चुका है।इनके कार्यों को मान्यता देते हुए इन्हें 3 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया गया। इस बीच राँची वापस लौटने पर खाद आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने फलक फातिमा को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने फलक फातिमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन बेटियों की वजह से झारखंड का नाम हमेशा गौरवान्वित होता रहा है, उन्होंने कहा झारखंड के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं जिनके सपने को उड़ान हेमन्त सोरेन की सरकार दे रही है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका