मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
रांची। रांची-पटना फोरलेन पर आज रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल चौक के निकट एक अनियंत्रित ट्रेलर ने आधा दर्जन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, इस सड़क हादसे में 4 लोगांे की मौत हो गयी और 4 अन्य लोग घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच पर रामगढ़ के पटेल चौक के निकट अनियंत्रित ट्रेलर ने सबसे पहले रांची की ओर से आ रही एक मोटरसाईकिल को अपनी चपेट में ले लिया और फिर एक-एक कर 4 कारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक चार पहिया वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रसत हो गयी ।इस पूरी घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और 4 अन्य लोग घायल हो गये। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चारों गंभीर रूप से घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया। बाद में काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटाकर सभी को शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले क्रेन और जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

More Stories
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
ट्रक से 23 बोरा में लोड 700 किग्रा गांजा के साथ दो गिरफ्तार
प्रेम-प्रसंग में डबल मर्डर, हथौड़े-चाकू से वार कर भाई-बहन की हत्या, मां की स्थिति गंभीरआरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार