जमशेदुपर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के से मिलने गुरुवार को घाटशिला पहुंचे।
हेलीकॉप्टर से घाटशिला पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीपैड पर विधायक रामदास सोरेन, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी और संजीव सिंह सरदार ने स्वागत किया।
स्वतंत्रता सेनानी रहे यदुनाथ बास्के 1967 में झारखंड पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे और कार्पूरी ठाकुर की अगुवायी वाली बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। तबीयत खराब होने की वजह से वर्तमान में वे घाटशिला के सुवर्णरेखा नर्सिंग होम में भर्ती हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुवर्णरेखा नर्सिंग होम पहुंचे और यदुनाथ वास्के से मुलाकात के साथ चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी बातचीत कर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका