मेदिनीनगर। जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य जारी है।इसी क्रम में शनिवार को उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने भी कोवैक्सीन का पहला डोज़ लिया।
वैक्सीन लेने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने हस्ताक्षर बोर्ड पर “मैंने लिया वैक्सीन आप भी लें“ सन्देश लिख हस्ताक्षर जागरूकता अभियान की शुरुआत की।मौके पर उन्होंने जिलेवासियों से वैक्सीन लेने हेतु अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन प्रभावी व पूरी तरह से सुरक्षित है।मैंने भी लगवाया है आप भी ज़रूर लगवायें।ज्ञातव्य है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उप विकास आयुक्त कोरोना से संक्रमित हो गयी थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के तय शिड्यूल के बाद उन्होंने आज वैक्सीन ली।
शनिवार को छोड़ो अफवाहें,लगाओ वैक्सीन-भागेगा कोरोना ज़िंदगी होगी हसीन स्लोगन लिखे हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी है।इस बोर्ड पर वैक्सीन ले चुके लोग अपना हस्ताक्षर करेंगे जिससे और लोग प्रेणा लेकर वैक्सीन लेने हेतु प्रेरित होंगे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका