एडीजी रैंक के अधिकारी से अनुसंधान कर प्रगति रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका की बिटिया अंकिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़िता के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस घृणित घटना का फास्ट ट्रैक कोर्ट से निष्पादन कराने का भी निर्देश है। सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को उक्त मामले में एडीजी रैंक के अधिकारी द्वारा अनुसंधान की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया।
राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल के बीच चार दिन बाद झारखंड मंत्रालय पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत राज्य सरकार की यह कोशिश है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना समाज के लिए चिंता का विषय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल समाज में कई तरह की बुरी घटनाएं घट रही हैं। यह वारदात दिल तोड़ने वाली है और कानून अपना काम कर रही है। सरकार की पूरी कोशिश है कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देश और समाज के समक्ष ऐसी घटनाएं चुनौती के समान है, इस तरह के मामलों में दोषियांे को वर्त्तमान प्रावधान से भी अधिक से अधिक कैसे कड़ी सजा मिले, इस पर भी विचार करने की जरूरत है।
गौरतलब है कि दुमका के जरूवाडीह इलाके में 23 अगस्त को शाहरुख नामक युवक ने एकतरफा प्यार में इंटर की छात्रा अंकिता को जिंदा जला दिया है। अंकिता को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रविवार की सुबह अंकिता की मौत हो गई. बताया जाता है कि 23 अगस्त को शाहरुख अपने दोस्त छोटू उर्फ नईम के साथ अंकिता के घर पर हमला बोला और नींद में सो रही अंकिता को जिंदा जला दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए शाहरुख नामक युवक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।वहीं फरार चल रहे दूसरे युवक नईम उर्फ छोटू को भी दुमका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बयान: “दुनिया बदल रही है, झारखंड को भी नई तकनीक और निवेश से आगे बढ़ाना होगा”
हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक संपन्न