राज्य की खुशहाली, सभी की सुख-समृद्धि की कामना
रांची। मुख्यमंत्री(Chief Minister) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बुधवार शाम को रांची के हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा-अर्चन की और राज्य की खुशहाली तथा सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से विषम परिस्थितियों में भी लोग परंपरागत तरीके से पूरे आस्था और विश्वास के साथ शारदीय नवरात्र तथा दशहरा का पर्व मना रहे है। हेमंत सोरेन कहा कि देवी दुर्गा से उन्होंने सभी को संक्रमण से बचाकर रखने की प्रार्थना की गयी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से शांतिप्रय माहौल बनाकर लोग दुर्गा पूजा के त्योहार में जुटे है, आगे भी यह आपसी सद्भाव और भाईचारे का माहौल बना रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है, इसलिए लोग जितना हो सके, खुद को सुरक्षित रखे और राज्य को भी सुरक्षित रखे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका