सभी गिरजाघरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी
रांची। दुनिया भर में ईसाई समुदाय के लोग 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिवस मना रहे हैं। रांची समेत पूरे झारखंड में भी इसको लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में जश्न का माहौल है। देर रात 12 बजे रांची मेन रोड स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में भगवान यीशु का जन्म उत्सव मनाया गया। प्रभु के जन्म की मान्यता के अनुसार फादर उन्हें चरणी से निकालकर श्रद्धालुओं के सामने ले आए। इसके बाद श्रद्धालुओं में एक दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे के बेहतर भविष्य की कामना भी की। इसी के साथ लोग जश्न में डूब गए। सुबह रांची समेत प्रदेश भर के चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गईं।
विभिन्न गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाने बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग पहुंचे और प्रार्थना में भाग लिया। इस दौरान मसीही विश्वासियों ने पारंपरिक गीत गाए और एक दूसरे को मेरी क्रिसमस बोल बधाई दी। साथ ही दुनिया भर के लोगों को प्रभु यीशु का शांति संदेश सुनाया। शनिवार सुबह में भी राजधानी रांची के संत मरिया महागिरजाघर में क्रिसमस का विशेष प्रार्थना की गई।
क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों को आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। गिरजाघर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। क्रिसमस मनाने आए लोगों में काफी उल्लास देखी जा रही है। इस मौके पर रांची के संत मरिया महा गिरजा के आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने क्रिसमस कशुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्रिसमस सबके लिए ईश्वर का आनंददायक अमूल्य वरदान है ईश्वर ने समस्त मानव जाति से प्रेम किया और उसने मानव कल्याण के लिए इस धरती पर आए प्रभु यीशु के जन्मदिन को आनंद खुशियों के साथ एक दूसरे के साथ मिलकर मनाएं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका