रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संसद में पेश आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दिन भी वित्तमंत्री निर्मल सीमारामण ने केंद्र की मन की बात कही है, जिसमें किसी की सुनवाई नहीं होती, सिर्फ अपनी बातें होती है और अपने आदेश होते है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में ना इसमें नौजवान, किसान मजदूर, गरीब आदिवासी दलित और पिछड़ों के लिए कुछ मिला है, सिर्फ अपनी बातें की गयी है। इसमें ना देश की भावना और ना ही जनमानस की भावना को समझा गया है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने ट्रेनों में निवेश किया है, वहीं रेलवे में नौकरी मांगने वाले को कूटा (पिटाई) जाता है। उन्होंने कहा कि आज तरीके से देश में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां बिक रही है, वह सभी देख रहा है। उनहोंने कहा कि एयरपोर्ट का पुनरूद्धार केंद्र सरकार अपना पैसा लगा कर करती है और फिर सस्ते दामों इसे अपने प्रियजनों को बेच दिया जाता है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका