रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ,जेएमएम कल 2 फरवरी को दुमका के एतिहासिक गांधी मैदान में अपना 43वां स्थापना दिवस मनाएगा। पार्टी के स्थापना में हिस्सा लेने के लिए जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को दुमका पहुंचे। मुख्यमंत्री के दुमका पहुंचने को दुमका हवाई अड्डा में जिला प्रशासन की ओर से स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।
जेएमएम स्थापना दिवस पर सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य बड़े नेता इसमें हिस्सा लेंगे। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दुमका के विधायक एवं पार्टी के नेता बसंत सोरेन ने गांधी मैदान पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार झामुमो का स्थापना दिवस सभा दिन के ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा।इस स्थापना दिवस में केवल दुमका जिले के ही पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे, अन्य जिलों के पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुडे़गें।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका