रांची। झारखंड बटालियन एनसीसी रांची के तत्वावधान में रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप परिसर में आगामी 21 से 27 फरवरी 2022 तक एनसीसी कैडेट का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी 19वीं झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच के पाठक ने दी।
कर्नल एच के पाठक ने बताया कि उक्त शिविर में बोकारो रांची सिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के 400 एनसीसी के कैडेट इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में आगामी होने वाली श्बीश् एवं श्सीश् प्रमाण पत्र परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण की तैयारी कराई जाएगी।
प्रशिक्षण शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच के पाठक, प्रशासी पदाधिकारी सुकांत बेहेरा और पीआई स्टाफ एवं विभिन्न विश्वविद्यालय में महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी की देखरेख में आयोजित होगा।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका