रांची। झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत सोमवार को एक बार फिर बिगड़ गयी और देर शाम उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई शिफ्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चिंतित नजर आये और वे जगरनाथ महतो देखने पहुंचे।
रांची एयरपोर्ट पर शिक्षामंत्री को चेन्नई रवाना करने के वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इससे पहले झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन की कार्यवाही के दौरान शिक्षामंत्री की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें तत्काल निकट स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया। शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी महसूस की, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिक्षामंत्री का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पारस हॉस्पिटल जाकर उनसे मुलाकात की और उनका कुशलक्षेप पूछा। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है और खतरे की कोई बात नहीं हैं। बताया गया है कि हॉस्पिटल में भर्ती जगरनाथ महतो को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं जगरनाथ महतो के पूर्व के मेडिकल केस को देखते हुए पारस अस्पताल के डॉक्टरों ने हैदराबाद के डॉक्टरों से भी संपर्क किया है। हैदराबाद के डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आनन-फानन में चेन्नई शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।
एक दिन पहले ही शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो बिहार से लगे हजारीबाग जिले के सीमावर्ती इलाके में चल रहे शराब की अवैध फैक्ट्रियों को नष्ट करने पहुंचे। जगरनाथ महतो रविवार को जिस सुदूरवर्ती इलाके में इलाके में अवैध शराब की अवैध फैक्ट्रियों को नष्ट करने पहुंचे थे, वहां चार पहिया वाहन जाना संभव नहीं था, लेकिन वे बाइक पर सवार होकर इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान जिले के कई पदाधिकारियों ने उन्हें उस इलाके को नक्सल प्रभावित बताते हुए जाने से रोकने की भी कोशिश की थी।
गौरतलब है कि चेन्नई के अस्पताल में ही शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का पिछले वर्ष लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद से जगरनाथ महतो लगातार चेन्नई स्थित अस्पताल के संपर्क में है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका