रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों के सुझाव मांगे हैं। हेमंत सोरेन ने रविवार देर शाम को ट्वीट कर कहा कि सरकार सुरक्षा के लिए सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रख रही है और आपदा प्राधिकार कल सोमवार के प्रस्तावित बैठक में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर सभी लोगों के हित में उचित फैसला लेगी। उन्होंने तब तक सभी से अनुरोध है कि अफवाह पर ध्यान ना दें।
मुख्यमंत्री के इस ट्वीट को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश को लेकर कल से फिर पाबंदियों का दौर शुरू होगा। हालांकि अब भी क्लास 1 से 5 तक के स्कूलों में ऑफलाइन क्लास की अनुमति नहीं दी गयी है, जबकि कई अन्य पाबंदी और एहतियात भी लागू है, लेकिन जिस तरह से पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है, उससे एक बार फिर से राज्य में पाबंदियों का नया दौर शुरू होगा।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका