रांची। झारखंड प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार कार्यक्रम में झारखंड ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव में आम लोगों की फरियाद सुनी। वही जनता दरबार में कई लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, जिसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री और वित्त मंत्री ने बारी-बारी से लोगों की फरियाद सुनने के बाद, समाधान करने का भी प्रयास किया।
वहीं इस दौरान पंचायत सचिव के अभ्यर्थी भी पहुंचे हैं और जनता दरबार में आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव के सामने अपनी समस्याओं को रखा। जिसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री ने आश्वासन दिया कि 24 फरवरी को कैबिनेट है, तब तक इंतजार करें। वही साथ में सुनवाई सुन रहे वित्त मंत्री ने भी कहा कि कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री इस मुद्दे को उठाएंगे ये उनके विभाग में आता है लेकिन कैबिनेट दौरान हम भी इनका साथ देंगे। वहीं इस दौरान पंचायत सचिव के अभ्यर्थियों का दर्द छलका, कई अभ्यर्थियों के आंसू छलक आए। वहीं उन्होंने कहा कि हमारी अगर मांग पूरी नहीं होती है तो भाषा विवाद की तरह ही हम लोगों का भी आंदोलन पूरे झारखंड में उग्र हो जाएगा।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका