September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

सियासी हलचल के बीच अचानक सुर्खियों में आयी सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन

Spread the love


सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर लेती है हिस्सा, राजनीतिक सक्रियता से अब तक रही है दूर
रांची।  झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन अचानक एक सुर्खियों में आ गयी है। बीजेपी के गोड्डा सांसद डॉ0 निशिकांत दूबे ने जैसे ही ट्वीट कर यह जानकारी दी कि झारखंड में भाभीजी के ताजपोशी की तैयारी चल रही है। इसके बाद राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा तेज हो गयी है कि सीएम हेमंत सोरेन 25 साल बाद बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की तरह ही इतिहास को दुहराना चाहते है। तब लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री पद से छोड़ने के पहले अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बनवा कर सभी को सौंपा दिया था। अब उसी रास्ते पर सीएम हेमंत सोरेन के भी चलने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी किसी भी स्तर पर ऐसी खबर की पुष्टि नहीं की जा रही है और इसे सिर्फ अटकलबाजी और चर्चा ही करार दिया जा रहा है।
वहीं सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की बात की जाए, तो अब तक वह सक्रिय राजनीति से दूर ही रही है, हालांकि कई सामाजिक कार्यक्रमों और पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। कल्पना सोरेन विशेषकर महिलाओं और बच्चों से संबंधित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही है और अब तक सक्रिय राजनीति में आने की बात से इंकार करती रही है।
ओडिशा के मयूरभंज की की रहने वाली कल्पना सोरेन की हेमंत सोरेन से 7 फरवरी 2006 को शादी हुई थी और इनके दो बच्चे निखिल और अंष है। उनका परिवार अब भी मयूरभंज में ही रहता है।  लेकिन उनका जन्म रांची में ही हुआ है और उनके पूरे परिवार का रांची से पुराना संबंध रहा है।
1976 में जन्मी कल्पना सोरेन राजनीति से दूर अभी कई व्यवसायिक गतिविधियों में शामिल है। इस कारण वह राजनीतिक विरोधियों के निशाने पर भी रही है। पिछले दिनों बीजेपी के कई नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष यह शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपनी  पत्नी के स्वामित्व वाली कंपनी को जमीन दिलाने का काम किया है। इसके अलावा कल्पना सोरेन के नाम कई भूखंड खरीद मामले में भी बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाये है।
झारखंड के सबसे सक्रिय प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार की सदस्य होने के नाते कल्पना सोरेन भले ही अब तक अपना अधिकांश समय पारिवारिक और सामाजिक कार्याें में व्यतीत करती है, लेकिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहू होने के होने के कारण वह राजनीति के कई दांव-पेंच से भी अवगत है।

About Post Author