रांची में सीसीएल (CCL)और बीसीसीएल(BCCL) के अधिकारियों के साथ बैठक की
रांची। देशभर के विभिन्न थर्मल पावर प्लांट में कोयले (coal)की कमी की खबर के बीच कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को रांची में सीसीएल और बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। कोयला मंत्री ने कोल इंडिया की दोनों अनुषंगी इकाई सीसीएल और बीसीसीएल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कोयला उत्पादन एवं ऑफटेक स्थिति की समीक्षा की।
रांची के दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कोयला मंत्री ने दोनों कंपनियों के कर्मचारियों का उत्साहवर्धन कर उनसे कोयले की मांग के अनुसार आपूर्ति करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्हें यह विश्वास दिलाया कि कोयला कंपनियां अपना सबकुछ झोंक कर कोयला उत्पादन एवं प्रेषण बढ़ा रही है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका