चतरा। चतरा (Chatra)) पुलिस ने आज प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना पुलिस ने सोमवार की शाम रीजनल कमेटी सदस्य आक्रमण गंझू टीम के एरिया कमांडर श्रवण उरांव उर्फ हेमंत समेत तीन नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार(arrested) किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से टीम में शामिल अधिकारियों व जवानों ने एके-47 समेत 7.62 एमएम का 20 जिंदा कारतूस व विभिन्न कंपनियों का तीन मोबाईल फोन जब्त किया है।
एसपी राकेश रंजन ने सोमवार की देर शाम बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर श्रवण अपने परिवार के सदस्यों के साथ गया से चतरा की ओर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक सचिन दास व लावालौंग थाना प्रभारी विवेक यादव समेत जिला बल के जवानों को शामिल किया गया था। अभियान के दौरान ही एरिया कमांडर समेत दो नक्सलियों को चतरा-गया मुख्यपथ एनएच-99 पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह के समीप से गिरफ्तार किया गया। जबकि इनकी निशानदेही पर पलामू के मनातू निवासी नक्सली श्रवण कुमार सिंह को एके-47 व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर