रांची। झारखंड में लातेहार थाना क्षेत्र के पोचरा पंचायत के हेसलबार के कौवाखाड़ गांव में शनिवार की दोपहर सुरक्षा बल तथा वामपंथी चरमपंथी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के बीच जमकर मुठभेड़ हुई।
कौवाखाड़ गांव के निकट जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच करीब आधे घंटे तक हुई जमकर मुठभेड़ में तीन टीएसपीसी उग्रवादी मारे गये। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से भी घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। मुठभेड़ में बालूमाथ एरिया का जोनल कमांडर जितेंद्र उर्फ मांझी कमर में गोली लगने से घायल हुआ है। सुरक्षा बल ने घायल उग्रवादी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द