रांची। धनबाद के जज उत्तम आनंद की संदिग्ध मौत मामले (Dhanbad judge death case) में झारखंड उच्च न्यायालय में सीबीआई जांच बिन्दु पर सुनवाई हुई। अदालत ने सीबीआई द्वारा सौंपी गयी जांच की प्रगति रिपोर्ट देखने के बाद कड़ी नाराजगी जाहिर की।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ0 रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में इस मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। जिसमें हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में सीबीआई की ओर से प्रगति रिपोर्ट पेश की गयी। रिपोर्ट के साथ ही निचली अदालत में पेश की गयी चार्जशीट के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस पर अदालत ने कहा कि चार्जशीट में कहा गया है कि मोटिव नहीं था, लेकिन हाईकोर्ट में बताया जा रहा है कि मोटिव है। दो तरह की जानकारी क्यों दी जा रही हैं। कोर्ट ने इस मामले में शपथ पत्र के साथ विस्तार से रिपोर्ट मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर